खोडाल रास गरबा का हुआ समापन: नवरात्रि में धार्मिक गीतों पर थिरके भक्तों के कदम, विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

[ad_1]
मंडला9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुभाष वार्ड में मां खोडियार समिति की ओर से निशुल्क गरबा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। इस आयोजन में थीम के आधार पर प्रदर्शन काफी सराहनीय और आकर्षक रहा।
देवी मां की आराधना के लिए धार्मिक गीतों पर हर उम्र की प्रतिभागी शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने बताया कि गरबा के लिए प्रशिक्षण कुछ दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था। गरबा प्रशिक्षण में महक सीरवानी, प्रिया मालवानी, पलक सीरवानी, जया क्षत्री, तमन्ना क्षत्री का सराहनीय योगदान रहा।

चार दिवसीय खोडाल रास गरबा महोत्सव में अलग-अलग दिन पर अलग ड्रेस कोड में प्रतिभागियों ने अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। समिति का उद्देश्य धार्मिक परंपरा, भक्ति की आराधना, कलाकारों का उत्साह वर्धन करना रहता है।
आयोजन के समापन में प्रतिभागियों को बेस्ट डांडिया, बेस्ट गरबा, बेस्ट डांस, बेस्ट कोस्टयूम के आधार पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण में समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु गण और प्रतिभागी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Source link




