भगत चौक यज्ञ से देवी दाई मदिर तक निकली भव्य कलश यात्रा

- मनमोहक झांकी स्थापना के साथ अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ शुरू
जांजगीर-चाम्पा। भगत चौक पुरानी बस्ती जांजगीर में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा भगत चौक यज्ञ स्थल से कीर्तन मण्डली के साथ सड़क पारा, बरमबावा मंदिर, कहरा पारा होते हुए भगवती देवी दाई मंदिर भीमा तालाब पहुंची। यज्ञ के लिए लगभग 250 से अधिक महिलाओं, युवती व छोटी-छोटी बालिकाओं ने अपने सिर में कलश ऊठाया था और वो भजन, कीर्तन एवं भव्य कर्मा नृत्य के साथ-साथ चल रही थी।

कलश यात्रा के सामने में भगत चौक की कीर्तन मण्डली द्वारा राम नाम का भजन गाया जा रहा था। वहीं पीछे-पीछे कलश यात्रा चल रही थी। कलश यात्रा भीमा तालाब के घाट पहुंची, जहां वरूण कलश की पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा संकीर्तन पुनः बरमबावा मंदिर, सडक पारा होते यज्ञ स्थल पहुंची। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित पुरानी बस्ती भगत चौक वार्ड क्रमांक 11 में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन लगातार 63 वर्ष से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 साल से अधिक पुराने विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे में 64 वें वर्ष में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ देव आवाहन, स्थापना पूजा एवं स्वास्ति वाचन व देव मूर्तियों की झांकी स्थापना के साथ हुआ। भगत चौक के आचार्य पं. रामबिलास उपाध्याय, विनोद उपाध्याय (भागवताचार्य) एवं उनके परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करा राम नाम का जयकारा लगवाते हुए अखण्ड नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। इसके बाद पूरे भगत चौक के लोगों द्वारा राम नाम का जाप प्रारंभ किया गया।
राम नाम का जाप पूरे सात दिन और सात रात लगातार किया जाएगा। साथ ही जिले व अन्य युवाओं में दिख रहा भारी उत्साह वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखने के लिए 63 वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष बुजुर्गों से कहीं ज्यादा युवा वर्ग में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। युवा टोली इस वर्ष आयोजन शुभारंभ के महीने भर पहले से ही तैयारी में जुटी हुई थी। वहीं कलश यात्रा के दौरान युवा पीले एवं भगवा रंगे के कपड़े में भगवान श्रीराम एवं राधे कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए। जिलों की सैकड़ों कीर्तन मण्डली भी यहां भाग लेने पहुंचेंगी। कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संस्थापक, संरक्षक, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, प्रचार प्रसार अध्यक्ष, व्यवस्थापक, मंच संचालन प्रभारी, पुजारी सहित मोहल्लेवासी जुटे हुए हैं।
युवा श्रीराम की भक्ति में सराबोर
वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखने के लिए इस वर्ष भी अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष बुजुर्गों से कहीं ज्यादा युवा वर्ग में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। युवा टोली इस वर्ष आयोजन शुभारंभ के महीने भर पहले से ही तैयारी में जुटी हुई थी। वहीं कलश यात्रा के दौरान महिला, युवती लाल व पीला साड़ी नें नजर आये वही युवा पीले एवं भगवा रंगे के कपड़े में भगवान श्रीराम एवं राधे कृष्ण की भक्ति में सराबोर डूबे दिखे।
फोटो सलग्न –




