Chhattisgarh

कोरबा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को मिला अखबार वितरक संघ का सहयोग0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभिभावकों को किया गया जागरूक

कोरबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रामसागरपारा स्थित वार्ड क्रमांक-1 के बूथ क्रमांक-174 में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा अभिभावकों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में वार्ड की मितानिन विमल जगत, एएनएम कृष्णा कुशवाहा, एमपीडब्ल्यू पुष्पा मिरी एवं महेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की दो बूंद पिलाना आवश्यक है, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य पूरा हो सके।

अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ चॉकलेट का भी वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने बूथ पर पहुंचकर अभिभावकों को बच्चों सहित टीकाकरण केंद्र तक लाने और अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सहयोग किया।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), प्रवक्ता अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, दिलीप यादव, राहुल, विजय, दीपक, रंजन ओंकार, हर्ष नेताम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और “हर बच्चा, हर बार – पोलियो की दो बूंद ज़रूर” के संदेश के साथ अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button