Chhattisgarh

कोरबा में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 9 वारंटी और बदमाश गिरफ्तार

कोरबा। फरार वारंटियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 9 वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई टीआई कोतवाली प्रेमचंद साहू के मार्गदर्शन में थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान मनोज कुमार उर्फ रवि नवरंग (26), विक्रम सिंह (28), राकेश यादव उर्फ लालू (20), कवि यादव (32), रविंद्र निषाद (40), अनिल कुमार गुप्ता (45), धनराज शर्मा (40), विनीत कश्यप (28) और थॉमसन बेंजामिन (42) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button