Chhattisgarh

कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कपिलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण

कोरबा 14 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के कपिलेश्वर महादेव मंदिर रविशंकर नगर मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के कपिलेश्वर महादेव मंदिर रविशंकर नगर मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्षद अब्दुल रहमान, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, डाॅ.अतुल धाबू, मनोज थामस, छतदास, छोटेलाल, दयाराम, जय नायर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी,  अमर सिंह सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

Related Articles

Back to top button