सीहोर में मिशन माटी दीप: 5100 दीपों से जगमग हुआ मनकामेश्वर महदेव मंदिर, पंडित प्रदीप मिश्रा रहे मुख्य आतिथि

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Mankameshwar Mahadev Temple Lit Up With 5100 Lamps, Pandit Pradeep Mishra Was The Chief Guest

सीहोर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हर साल की तरह इस साल भी दीपावली के अवसर पर देश की मिट्टी के दीपों से पर्व मनाए जाने के लिए प्रजापति समाज ने अभियान चलाया है। इसके तहत बुधवार को इस अभियान की शुरुआत भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में की गई।

इस मौके पर विधायक सुदेश राय, भाजपा नेता अजय पटेल, शंकर सम्राट प्रजापति, विष्णु सम्राट प्रजापति, सतीश राठौर, हरीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में 5100 दीपों को एक साथ प्रज्जवलित कर यहां पर मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीप जलाने का संकल्प दिलाया।

प्रजापति समाज लगातार पांच सालों से मिशन माटी दीप अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो सालों में मात्र सांकेतिक रूप से आयोजन किया गया था, लेकिन इस साल भव्य रूप से आयोजन किया गया। प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिंदगी रोज आधुनिक होती है और रोज बदलती जाती है। यही वजह है कि हम अपनी कला, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।

5100 मिट्टी के दीपों से महादेव मंदिर प्रज्वलित

अपनी संस्कृति और विरासत की उपेक्षा करना एक तरह की आधुनिकता बन गई है। आधुनिकता का असर दीपावली जैसे पर्वों पर भी पड़ा और वह रिवायतों से दूर होती जा रही है। यही वजह है कि मिट्टी के दीपों की जगह बिजली के बल्बों और मोमबत्तियों और चायना से निर्मित अन्य वस्तुओं ने ली है। इसे रोकने के लिए प्रजापति समाज की अनूठी पहल की जा रही है। इस पहल के तहत शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकमेश्वर महादेव मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपों से प्रज्जवलित गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button