Chhattisgarh

कटघोरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, तीन होटलों से मिठाई और समोसे के सैंपल जांच के लिए लिए

कोरबा, 03 नवंबर 2026। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 3 नवंबर 2026 को कटघोरा और छुरी क्षेत्र के तीन होटलों से मिठाई एवं खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

आयुक्त दीपक अग्रवाल और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में कटघोरा स्थित मुरली होटल से काजू बर्फी का सैंपल लिया गया। वहीं, श्याम होटल कटघोरा में शिकायत प्राप्त होने पर गुलाब जामुन और समोसे के नमूने एकत्र किए गए।

इसी तरह छुरी स्थित नेताम होटल में शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने समोसे का सैंपल जांच के लिए लिया। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा गया है।

खाद्य अधिकारी विकास भगत ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। सभी मिष्ठान विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।

Related Articles

Back to top button