हवाईयात्रा: फिर शुरू होगी भोपाल-कोलकाता फ्लाइट, इंडिगो ने लिया स्लॉट

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो ने बंद पड़ी भोपाल-कोलकाता फ्लाइट को विंटर सीजन में शुरू करने के लिए राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन से स्लॉट ले लिया है। लेकिन, फ्लाइट को कब से शुरू किया जाएगा इसकी तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि फ्लाइट को सप्ताह में चार दिन (मंगल, बुध, गुरु व शुक्रवार) चलाने का स्लॉट मिला है।

कंपनी ने इसके लिए सुबह 8:00 बजे और सुबह 8:45 बजे के दो स्लॉट लिए हैं, माना जा रहा है कि इन दोनों में से किसी एक शेड्यूल में फ्लाइट का संचालन किया जा सकता है। फ्लाइट को एयर बस से संचालित करने की तैयारी है। वहीं, बंद की गई भोपाल-लखनऊ फ्लाइट को शुरू करने के लिए स्लॉट नहीं लिया है।

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद, प्रयागराज, आगरा, उदयपुर, रायपुर और अहमदाबाद फ्लाइट को फिलहाल एटीआर-72 से ही चलाते रहने की जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन को दी है। इसके अलावा इंडिगो ने विभिन्न स्थानों के लिए विंटर सीजन के स्लॉट लिए हैं। इन स्लॉट में समर सीजन में संचालित की जाने वाली फ्लाइट्स की भी जानकारी सार्वजनिक की है।

यहां के लिए एयर बस

इंडिगो ने भोपाल-मुंबई फ्लाइट को एयर बस से ही संचालित करने की जानकारी दी है। इसमें कंपनी की मॉर्निंग और नाइट, दोनों ही फ्लाइट शामिल हैं। इसी तरह भोपाल-दिल्ली और भोपाल-बेंगलुरू फ्लाइट भी एयर बस से ही संचालित की जाती रहेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button