कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान!: कन्हरगाव में चचेरे भाई ने मारी कुल्हाड़ी, गम्भीर हालत में किया नागपुर रेफर

[ad_1]
छिंदवाड़ा25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अपना खेत बताकर किसान को मारी कुल्हाड़ी
हरिओम यादव, उमरेठ के कन्हरगांव चौकी के मानकादेही में रहने वाला ये शख्स मानसिक रुप से कमजोर हो गया है, गांव में यहां-वहां घुमने वाले इस शख्स को हर खेत अपना लगता है और हर फसल पर अपना हक जताता है।
ऐसे में शनिवार के दिन हरिओम ने रिश्ते के भाई के खेत में जाकर विवाद किया और पहले से अपने पास रखी कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी में उमरेठ पुलिस ने बताया कि मानकादेही निवासी 40 वर्षीय लेखराम पिता गंगाराम यादव शनिवार की सुबह आठ बजे के आसपास अपने खेत में काम करवा रहा था, इस दौरान उसका रिश्ते का भाई 40 वर्षीय हरिओम पिता माखन यादव आया और विवाद करने लगा।
दरअसल हरिओम मानसिक रुप से कमजोर है और हर खेत को अपना करार देता है। ऐसे में शनिवार को उसने लेखराम को भी उसका खेत अपना बताकर विवाद किया और जैसे ही लेखराम उसके नजदीक पहुंचा तो हरिओम ने उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।
जिसके बाद लेखराम को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने हरिओम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दो बच्चों के साथ रहता था हरिओम
अपने रिश्ते के भाई से विवाद कर कुल्हाड़ी मारने वाला हरिओम वर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ रहता है, करीब चार साल पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिती कमजोर बताई जा रही है, वो हर खेत को अपना करार देकर विवाद करता था।
शनिवार के दिन भी उसने ऐसा ही किया और विवाद कर लेखराम को कुल्हाड़ी मार दी। अब उसके बच्चों की परवरिश कौन करेगा? ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
Source link