Entertainment

‘आजादी जश्न बनने से पहले एक जंग थी’: स्वतंत्रता दिवस पर प्रभास की ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर जारी

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म की टीम ने प्रभास की मौजूदगी वाला एक नया और प्रभावशाली पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के जरिए देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को याद किया गया है।

हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही यह ऐतिहासिक फिल्म प्रभास को एक गंभीर और अलग अंदाज में प्रस्तुत करने वाली है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों और प्रभास के प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

पोस्टर जारी करते हुए ‘फौजी’ की टीम ने संदेश दिया, “आजादी जश्न बनने से पहले एक जंग थी! हर उस फौजी के जज़्बे को सलाम, जिसने हमारे कल के लिए लड़ाई लड़ी।” टीम ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

फिल्म के निर्माताओं के अनुसार ‘फौजी’ में इतिहास, देशभक्ति और मानवीय भावनाओं का प्रभावशाली मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में प्रभास की भूमिका को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले और टी-सीरीज फिल्म्स की प्रस्तुति में बन रही ‘फौजी’ का निर्माण नवीन येरनेनी, वाई. रविशंकर और भूषण कुमार कर रहे हैं। हनु राघवपुड़ी फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब प्रशंसकों को फिल्म के अगले अपडेट और प्रभास के किरदार से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button