हुसैन की याद में निकाला ताजिया: आगर में मुस्लिम समाज ने निकाला ताजियों का जुलूस, समाजजन हुए शामिल

[ad_1]
![]()
आगर मालवा18 मिनट पहले
हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज जनों के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार बुधवार को मोहर्रम के 40 पर शहर में बैंड बाजों के साथ ताजियों का जुलूस शहर में निकाला गया। जुलूस अर्जुन नगर कॉलोनी से शुरु हुआ, जो कि शहर के बड़ौद रोड चौराहा, तहसील चौराहा, अस्पताल चौराहा, सरकारवाड़ा, मेवाती पुरा, लक्ष्मणपुरा होते हुए नगर के कानड़ मार्ग स्थित परसुखेड़ी तालाब पहुंचा, जहां ताजियों का विसर्जन किया गया। समाज के इस मातमी पर्व पर निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। जुलूस के दौरान चौराहा चौराहा पर बैंड बाजों की धुन पर कव्वाली गाते कलाकार अपनी प्रस्तुति देते चल रहे थे।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




