स्वस्थ्य बालक स्पर्धा कार्यक्रम: 26 सिंतबर को जनजागरूकता के लिए हो रहा आयोजन

[ad_1]
शाजापुर (उज्जैन)37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला व बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार स्वस्थ्य बालक स्पर्धा का आयोजन जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 26 सिंतबर को किया जाएगा।
कलेक्टर दिनेश जैन ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए है कि 26 सितंबर को जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर आयोजित की जाने वाले स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा में मूल्यांकन दल के रूप में उपस्थित होने के लिए ब्लाक स्तर के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को अपने स्तर से निर्देशित करना सुनिश्चत करें ताकि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
मूल्यांकन दल में आईसीडीएस स्टॉफ (सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षक, ऑगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका) पंचायत प्रतिनिधि/वार्ड सदस्य तथा स्वास्थ्य स्टॉफ (पीएचसी) चिकित्सा अधिकारी/एएनएम/आशा कार्यकर्ता रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्कूल शिक्षा (लोकल टीचर्स) मातृ सहयोगिनी सदस्य आदि का दल रहेगा।
स्वस्थ बालक स्पर्धा कार्यक्रम का उद्देश्य
स्वस्थ बालक एवं बालिका विषय को प्रोत्साहित करना, (6 माह से 3 वर्ष) एवं (3 से 5 वर्ष) के स्वस्थ बालक एवं बालिका की पहचान, (0-5 वर्ष) के बच्चों में वृद्धि निगरानी हेतु जन-जागरूकता लाना और इसके लिए अभियान चलाना, अच्छे स्वास्थ्य व पोषण विषय पर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना, स्तनपान एवं उपर्युक्त ऊपरी आहार संबंधी व्यवहारों को प्रोत्साहित करना, बच्चों में उम्र के अनुसार पोषण की आवश्यकता/ऊपरी आहार एवं पोषण विविधता जैसे- व्यवहारों पर उचित परामर्श को प्रोत्साहित करना, माताओं से माताओं के मध्य तथा परिवार से समुदाय स्तर पर समान समूह की भावना का विकास करना है।
Source link










