Chhattisgarh

स्वच्छता ही सेवा 2025 : शा.उ.मा.वि. मड़वा में स्वच्छता अभियान चलाया गया

जांजगीर-चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा में आज “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सावित्रीबाई फुले गाइड टीम, विवेकानंद स्काउट दल एवं द ग्रीन थम्ब रोवर क्रू तथा विद्यालय के स्काउट्स-गाइड्स ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा हाथ धुलाई कार्यक्रम भी किया गया।

यह अभियान प्रभारी प्राचार्य योगेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं वरिष्ठ व्याख्याता रमेश चंद्र देवांगन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के इको क्लब एवं विज्ञान-गणित क्लब ने सक्रिय सहयोग दिया।

स्वच्छता अभियान में व्याख्याता होमेश्वर साहू, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती कविता साहू, कुमारी अनीता टांडे, गिरजा शंकर साहू, अभिषेक पाठक, रोवर लीडर सुखसागर निराला, आशुतोष शर्मा, यू.एस. खूंटे, तीज राम साहू, प्रमोद साहू एवं तेजसिंह कंवर सहित अन्य ने योगदान दिया।

कार्यक्रम का संयोजन जिला संगठन आयुक्त गाइड एवं सावित्रीबाई फुले गाइड टीम की गाइड कैप्टन कु. श्वेता जायसवाल ने किया। आभार प्रदर्शन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिला सचिव एवं स्काउट मास्टर दीपक कुमार यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button