स्काउट गाइड राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स में जांजगीर-चांपा टीम की सक्रिय भागीदारी

- स्काउटिंग गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी
जांजगीर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान केंद्र (S.C.E.R.T.), शंकर नगर रायपुर में 4 से 8 नवम्बर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स में जांजगीर-चांपा जिले की टीम ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।
यह शिविर स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इन्दरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू के आदेशानुसार संचालित हुआ। शिविर संचालक अशोक कुमार देशमुख के नेतृत्व में संचालक मंडल में खोड़स राम कश्यप, अमित क्षत्रिय, जेरमिना एक्का तथा सहायक संचालक एस.आर. अमित, सुनील देशलहरे और डॉ. पूनम सिंह साहू द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राज्य उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव, एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट अशोक सिन्हा के निर्देशानुसार तथा ए.एल.टी. मोहनलाल कौशिक के मार्गदर्शन में जिले से जिला संगठन आयुक्त गाइड कु. श्वेता जायसवाल, श्रीमती नंदनी यादव, नूतन पटेल, मधु पांडेय, प्रभाव वानी, स्नेहलता लकड़ा एवं अशोक कुमार श्याम ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
पाँच दिवसीय इस कोर्स में प्रतिभागियों को सेकेट्री एवं ऑर्गनाइजर कोर्स, मैपिंग एवं स्टार गेजिंग, पायनियरिंग एवं स्टीमेशन कोर्स सहित नेतृत्व, प्रबंधन, आधुनिक स्काउट–गाइड संचालन तकनीक और संगठनात्मक दक्षता से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला सचिव दीपक कुमार यादव ने बताया कि “इस प्रशिक्षण से जांजगीर-चांपा जिले की टीम नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर लौटेगी। यह कोर्स जिले के स्काउट–गाइड आंदोलन के लिए गौरवपूर्ण अवसर है, जिससे सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना और सशक्त होगी।”
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से अब जिले की स्काउट–गाइड गतिविधियाँ और अधिक संगठित एवं प्रभावी रूप से संचालित होंगी।
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पूरनलाल पटेल, डीटीसी गाइड डॉ. धनमत महंत, संयुक्त सचिव श्रीमती गौरी साहू, सहायक सचिव अनिल सिदार, केशव साहू, मीडिया प्रभारी अनुभव तिवारी, परमेश्वर सिंह टेकाम एवं नेपाल सिंह कंवर ने जिले की टीम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।




