सेवा का संस्कार: स्काउट्स-गाइड्स ने फल और शरबत बांट कर जीता दिल, लायंस क्लब ने की सराहना

जांजगीर-चांपा। “सेवा ही संस्कार है” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जांजगीर द्वारा राम नवमी से शुरू किया गया एक माह का सेवा अभियान हनुमान जयंती पर अपने पूरे शबाब पर दिखा, जहाँ विवेकानंद मार्ग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सामने सजे पंडाल में स्काउट्स और गाइड्स ने तपती धूप से लेकर शाम रात तक श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई और आत्मीयता से सेवा की। इस पुनीत कार्य में स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला मुख्य आयुक्त श्री हितेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा,लायंस क्लब अध्यक्ष श्री राजेश पालीवाल,जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रमेश तिवारी, लायंस क्लब चार्टर अध्यक्ष लायन देवेश सिंह,सचिव डॉ वी के पैगवार ,कोषाध्यक्ष लायन धीरज जैन,उपाध्यक्ष लायन श्रीमती जूही गौरहा, टेमर लायन श्रीमती नमिषा थवाईत, टेल ट्विस्टर लायन श्रीमती प्राची पाण्डेय, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी एवं श्री रिक्की शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बॉक्स32 स्वयं सेवक सहित लीडर्स रहे तैनातहनुमान जयंती पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए 32 स्काउट्स गाइड्स एवं 10 स्काउटर गाइडर्स ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएँ दीं, जहाँ केवल पेयजल ही नहीं, बल्कि लायंस क्लब जांजगीर नैला, विप्लव शिक्षण एवं कल्याण समिति, स्व. पावन सिंह यादव मेमोरियल न्यू क्रिएशन पब्लिक स्कूल, श्री श्याम सुंदर जायसवाल एवं श्रीमती मधु किरण जायसवाल के विशेष सहयोग से वालेंटियर्स ने आमपना, चना, फल और शीतल पेय का वितरण किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने कहा कि किशोरों में सेवा का यह संस्कार विकसित करना सराहनीय है और उन्होंने दुर्गोत्सव के दौरान यातायात प्रबंधन में स्काउट्स के योगदान को भी सराहा।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने स्काउटिंग टीम की कार्यक्षमता की प्रशंसा की, वहीं जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव ने घोषणा की कि समापन अवसर पर सभी सेवाभावी वालेंटियर्स को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही निरंतर सहयोग दे रहे अशोक मेडिकल स्टोर्स के संचालक रिक्की शर्मा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।पूरे कार्यक्रम का संयोजन डीओसी गाइड कु. श्वेता जायसवाल ने किया, जिन्हें जिला सचिव श्री दीपक कुमार यादव, डीटीसी श्री पूरन लाल पटेल, डॉ. धनमत महंत और डीओसी स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस सेवा कार्य में शा उमावि मड़वा से 13, शा कन्या उमा वि जांजगीर से 2, भारतीय विद्या मंदिर लगरा से 5, शा उमावि करमंदा से 2, शा कन्या उमा वि खोखरा से 2, शा उमा वि करमा और शा उमा वि सिवनी चांपा से 1-1 स्वयंसेवक शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से कु. पूर्वशी साहू, सोनाली, मेघा दीपिका, सुलोचना, शालिनी, माही केवट, रुखमणी, देव, जितेश, शैलेष, साहिल, सागर, भावना, वर्षा, भूपेन्द्र, अभिषेक, अविनाश, कु. दुर्गेश्वरी, नवी, खुशबू, सोनिया, अरमान श्रीवास, हर्ष तिवारी और कृश दास महंत ने अपनी सेवाएँ दीं।पंडाल में व्याख्याता योगेंद्र शुक्ला, श्रीमती दीप्ति यादव, जी एस साहू एवं चन्द्रहास मिश्रा ने पहुँचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया,सहायक सचिव श्री अनिल कुमार सिदार, गाइड कैप्टेन श्रीमती प्रतिभा यादव, श्रीमती रेखा गुप्ता , कु. वृंदा बिंझवार, कु. काजल पाटले और युवा समिति अध्यक्ष श्री मोहनीश बरेठ का इस आयोजन में उत्कृष्ट सहयोग रहा।
जिले में छह प्याउघर संचालित कर रहे स्काउट्स गाइड्स
राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में विवेकानंद मार्ग जांजगीर, बाजार चौक मड़वा, मुख्य बाजार शिवरीनारायण, पँतोरा रोड अंगार खार, मुख्य बाज़ार करमंदा, जांजगीर रोड करमा और झूलन पकरिया लगरा में भी प्याऊ घर संचालित किए जा रहे हैं।




