सेवा का एक माह: 27 स्वयं सेवकों ने दी सेवाभीषण गर्मी में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास प्याऊ बना राहगीरों का सहारा

जांजगीर-चांपा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जांजगीर-चांपा द्वारा जनसेवा का अनवरत अभियान जारी है। विवेकानंद मार्ग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास संचालित ‘प्याऊ घर’ को आज सफलतापूर्वक एक माह पूर्ण हो गया है। इस केंद्र के माध्यम से राहगीरों को निरंतर शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
जिसमें अशोक मेडिकल स्टोर जांजगीर के संचालक रिक्की शर्मा एवं लायंस क्लब जांजगीर नैला का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
21 अप्रैल को इस सेवा केंद्र पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर और बी.आर. अंबेडकर ओपन रोवर क्रू के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर और रेंजर ने अपनी सेवाएँ दीं।
सेवा कार्य का जायजा लेने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने जिला सचिव दीपक कुमार यादव, व्याख्याता योगेन्द्र शुक्ला एवं डी.ओ.सी. गाइड कु. श्वेता जायसवाल पहुँचे। उन्होंने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों के समन्वय से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पा रहे हैं।
अनुशासित नेतृत्व और समर्पित टीम द्वारा जिला संगठन आयुक्त डॉ सुरेन्द्र कुमार सोनी ,जिला सचिव दीपक कुमार यादव , कु श्वेता जायसवाल, डीटीसी पूरन लाल पटेल डॉ धनमत महंत के निर्देशन में प्याऊ घर संचालित किया जा रहा है ।
जिला युवा समिति अध्यक्ष मोहनीश बरेठ के नेतृत्व में 21 अप्रैल को कुल 27 स्वयं सेवकों की टीम ने सेवा प्रदान की। इसमें भागीरथी बरेठ, कुलदीप यादव, पुष्कर साहू, साहिल सोनवानी, शैलेश सोनवानी, सागर सोनवानी, आयुष कंवर, पूर्वशी साहू, सोनाली पटेल, प्रतिमा बरेठ, देविका बरेठ, मोहनीश कुमार बरेठ, भूपेंद्र कुमार, भागीरथी श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, अरमान श्रीवास, जयशंकर बरेठ, मुस्कान यादव, रोशनी साहू, भामिनी साहू, संध्या कंवर, दिवांशी यादव, अदिति यादव, अर्कजा यादव, नवी राठौर और दुर्गेश्वरी गढ़ेवल शामिल रहे।
मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों ने इस एक माह से निरंतर चल रही सेवा की सराहना करते हुए इसे तपती गर्मी में बड़ा पुण्य कार्य बताया है।




