सूर्यकांत सिंह भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। घोषित सूची में जांजगीर-चांपा जिले के युवा नेता सूर्यकांत सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
जांजगीर-चांपा से जुड़े सूर्यकांत सिंह ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान संगठनात्मक और डिजिटल प्रचार अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार आईटी और सोशल मीडिया समन्वय में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। जिला और मोर्चा स्तर के नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी नई जिम्मेदारी से आईटी सेल की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।




