Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मनाई खुशी

कोरबा। छत्तीसगढ़िया आंदोलन से जुड़े अमित बघेल, डॉ. अजय यादव और दिनेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोरबा में खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई देकर फैसले का स्वागत किया।

पार्टी पदाधिकारियों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़िया अस्मिता, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई मजबूती मिली है। उनका कहना था कि संगठन प्रदेश की भाषा, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन तथा छत्तीसगढ़ के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया विचारधारा को मजबूत करने और जनजागरण अभियान को गति देने के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जिला मंत्री लाला साहू, महिला जिलाध्यक्ष चंचल महंत, अनिशा महंत, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, महामंत्री राकेश सूर्यवंशी, संगठन मंत्री ओम केंवट, दीपका संयोजक अवध मरावी, हरदीबाजार संयोजक लाला महंत, अनूप दास, सूर्या, रमेश बरेठ, रामेश्वर कंवर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button