सीहोर में फूलों से सजा अग्रवाल धर्मशाला: माता रानी सती दादी के दरबार को फूलों से सजाया, आस्था के साथ भादो महोत्सव मनाया गया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Mata Rani Sati Dadi’s Court Decorated With Flowers, Bhado Festival Was Celebrated With Faith

सीहोर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान और अग्रवाल महिला मंडल के सहयोग से भादो महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर इंदौर के प्रसिद्ध भजन मंडल के द्वारा दादी के जीवन की गाथा को भजनों की प्रस्तुति के द्वारा विस्तार से बताया गया। वहीं माता रानी सती दादी के दरबार को फूला से सजाया गया था। चौपाई व भजनों की प्रस्तुति दी और दादी भक्त भावविभोर होकर नाचने लगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की जिलाध्यक्ष अंजू अजय अग्रवाल और अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मंडल पाठ शुरूआत की गई। मौके रानी सती दादी की भव्य आरती के अलावा भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रानी सती का महान मंदिर राजस्थान के झुंझुनू जिले में है। अग्रवाल समाज की कुलदेवी हैं। जिनको संपूर्ण अग्रवाल आस्था से पूजा अर्चना करता है। इनका मंदिर 400 साल पुराना है और बहुत ही भव्य और नयनाभिराम है।

मंदिर की कलाकृति अनुपम चित्रकारी इस मंदिर में 4 चांद लगा देती है। भादो अमावस्या के दिन एक विशेष उत्सव इस मंदिर में आयोजित किया जाता है। इस दिन मंदिर दादी रानी सती के भक्तो से पूरा भर जाता है। दुनिया के हर कोने से दादी भक्त अपने सिर को दादी के चरणों में झुकाने और उनकी महिमा में दूर-दूर से आते हैं। मान्यता है की रानी सती मां दुर्गा का अवतार है और रानी सती भक्त अपने अपने घरो में रानी सती मैया की पूजा करते हैं। शनिवार दोपहर ढाई बजे रानी सती दादी का विशेष श्रृंगार किया। उसके पश्चात यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ ही यहां पर मौजूद इंदौर के मंडल की टीम के द्वारा दादी के प्रसंग का श्रवण किया। शाम को यहां पर महा आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर महासभा के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button