सिवनी में नगर पालिका की लापरवाही: वाहन पार्किंग वाले स्थान पर फेंका जा रहा शहर का कचरा, लोगों को हो रही परेशानी

[ad_1]

सिवनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी में नगर पालिका प्रशासन सार्वजनिक पार्किंग की जगह में कचरा फेंक रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद हद दर्जे की लापरवाही बरत रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। जहां शहर में ही कचरा फेंका जा रहा है।

लोगों को हो वही परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से निकलने वाला कचरा शहर के बाहर फेंकने की व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन यह कचरा नगर पालिका कार्यालय के समीप मानस भवन के पीछे पार्किंग वाली जगह में ही कचरा गाड़ी वाले फेंक रहे है। इससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

कचरा फेंकने से लोग परेशान यो हो ही रहे हैं। वहीं कह रहे हैं कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि इस मामले में जांच कर लापरवाही बरते जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button