सामुदायिक भवन व टीन शेड निर्माण के लिए 33 लाख रुपये स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर ,10अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक शिशुपाल शोरी के अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा कांकेर विकासखंड के अंतर्गत सामुदायिक भवन एवं टीन शेड निर्माण के लिए 33 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत डोमाहर्रा, खमढोड़गी, दसपुर साहूपारा और मोहपुर पुराना पंचायत के पास टीन शेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भीरावाही खपरा पारा यादव पारा और मोदे टिकरापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 13 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button