सागर में घर में घुसा कोबरा, झूले पर बैठा: 5 फीट लंबे कोबरा के पास पहुंचे तो मारी फुफकार, लोग घर से बाहर आए

[ad_1]

सागर11 मिनट पहले

मकान के पूजा कक्ष में भगवान के झूले में बैठा कोबरा।

सागर के सिरौंजा में एक मकान में कोबरा घुस गया। कोबरा घर में बने पूजा कक्ष में पहुंच गया। जहां भगवान के झूले के पीछे जाकर बैठ गया। परिवार के लोगों की जैसे ही सांप पर नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। लोग पूजा कक्ष में गए तो कोबरा ने जमकर फुफकार मारी। जिसके बाद परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और स्नेक कैचर को सूचना दी।

स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ा।

स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ा।

खबर मिलते ही स्नेक कैचर अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सांप पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जैसे ही स्नेक कैचर ने रेस्क्यू शुरू किया और कोबरा के पास पहुंचे तो उसने फुफकार मारना शुरू कर दिया। मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि सिरोंजा के बल्लू सरपंच के घर में सांप घुसा था। सांप पूजा कक्ष में रखे भगवान के झूले पर बैठा था। जिसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया है। सांप कोबरा प्रजाति का करीब 5 फीट लंबा है। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button