सर्दी की दस्तक: रात का तापमान 2.5 डिग्री गिर कर 13 डिग्री पर, दिन का भी 30 डिग्री से नीचे

[ad_1]
दतिया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सर्दी देर ने देर से ही सदी, लेकिन दबे पांव दस्तक देना शुरू कर दी। शनिवार को पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे तो रात का 13 डिग्री पर आ गया। बावजूद इसके 12 नवंबर 2021 की तुलना में दिन 0.8 डिग्री तो रात 1.6 डिग्री अधिक गर्म रही। शनिवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री व रात का 13 डिग्री दर्ज किया गया। 12 नवंबर 2021 को दिन का तापमान 28.8 डिग्री व रात का 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
बता दें कि आमतौर पर नवंबर माह की शुरूआत से ही सर्दी दस्तक दे देती है। लेकिन इस बार माह की शुरूआत के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं पर ब्रेक लग गया। सर्दी थम गई। लेकिन अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाने से सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दी।
माना जाता है कि रात का तापमान 13 से 12 डिग्री तक गिर कर स्थिर हो जाए और समय के साथ गिरावट होती रहे तो सर्दी की दस्तक मान ली जाती है। नवंबर माह की शुरूआत रात के 13.7 डिग्री तापमान के साथ हुई थी। लेकिन इसके बाद बढ़ जाने से सर्दी थम गई थी। लेकिन अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
गेहूं की फसल के लिए अनुकूल हुआ तापमान
दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे चले जाने से यह गेहूं के लिए अनुकूल हो गया है। कारण गेहूं की बुबाई के लिए दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री अनुकूल माना जाता है। दिन के तापमान में गिरावट होने से अब गेहूं की बुबाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
Source link









