Chhattisgarh

सभी को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध हो – हितानंद

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी के वार्ड 35 स्थित अनुभव भवन, हाउसिंग बोर्ड में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे एवं स्वास्थ्य लाभ उन्होंने प्राप्त किया इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि महीने में 2 दिन नियमित स्वास्थ्य शिविर लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को उन्होंने आवेदन दिया है और आने वाले दिनों में 2 दिन निश्चित तिथि पर स्वास्थ्य शिविर निशुल्क लगाया जाएगा जहां पर बीपी जांच शुगर की जांच विभिन्न बीमारियों की जांच एवं निशुल्क में दवा उपलब्ध चिकित्सकों के द्वारा कराया जाएगा l

Related Articles

Back to top button