श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा में सजी चौपाल: वन प्रेमियों के साथ संत भी पहुंचे, राम वन गमन पथ को खनन मुक्त करने की मांग, हनुमान मंदिर में भजन-पाठ शुरू

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Saints Also Arrived With Forest Lovers, Demanding To Make Ram Van Gaman Path Mining free, Hymn Recitation Started In Hanuman Temple

सतना28 मिनट पहले

श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा में खनन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोक लगा दी है। उसके बाद आज शनिवार को वहां हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। वन-पर्यावरण प्रेमियों के साथ ग्रामीण और संत भी सिद्धा पहुंचे जहां उन्होंने चौपाल लगा कर राम वन गमन क्षेत्र के संरक्षण पर चर्चा की। चौपाल में विन्ध्य पुनरोदय मंच के सदस्य भी शामिल हुए।

चित्रकूट की 84 कोशीय परिक्रमा क्षेत्र के श्रीराम वन गमन क्षेत्र के श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पहाड़ में शनिवार को वन-पर्यावरण प्रेमियों, ग्रामीणों और संत समाज की मौजूदगी में हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। धर्मावलंबियों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ शुरू कर दिया। इस मौके पर सुतीक्ष्ण आश्रम के महंत स्वामी रामेश्वर दास महाराज भी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम की स्मृतियों को सहेजने के अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पहाड़ पर मौजूद हनुमान मंदिर

श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल सिद्धा पहाड़ पर मौजूद हनुमान मंदिर

उन्होंने भगवान श्रीराम के सुतीक्ष्ण आश्रम व सिद्धा पहाड़ पर आने जाने के प्रमाण मांगने वालों को उत्तर देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास जी की रचनाएं स्वयं सिद्ध प्रमाण हैं। भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में हैं, धरती के कण-कण में हैं। उनका प्रमाण मांगने वालों को प्रभु सद्बुद्धि दें। उन्होंने राम वन गमन क्षेत्र को संरक्षित किए जाने के प्रयासों पर भी चर्चा की।

पर्यावरण प्रेमियों ने रखी अपनी बात

पर्यावरण प्रेमियों ने रखी अपनी बात

पद्मश्री अवार्डी बाबूलाल दाहिया ने कहा कि जैव विविधता से परिपूर्ण यह क्षेत्र राम का है। हमें अपनी पुरातन सांस्कृतिक-पौराणिक धरोहर के साथ वन संपदा को भी सुरक्षित रखना है। सभा को पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्राणवीर सिंह हीरा जी, डॉ एसपीएस तिवारी, अभिषेक प्रताप सिंह प्रिंस पगार आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार रखे और राम वन गमन क्षेत्र को खनन मुक्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग उठाई।

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पर्यावरणीय प्रेमी

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पर्यावरणीय प्रेमी

विंध्य पुनरोदय मंच के सदस्यों ने इस दौरान तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस ज्ञापन में इस क्षेत्र को खनन मुक्त क्षेत्र घोषित करने, सिद्धा पहाड़ में श्रीराम प्रतिज्ञा प्रतिमा स्थापित करने, इस क्षेत्र का अयोध्या की तरह विकास करने, चित्रकूट में मंदाकिनी तट पर देव संस्कृति विद्यालय खोलने की मांग शामिल है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button