श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन व अन्नकूट कार्यक्रम: सम्मेलन में बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर दिया जोर

[ad_1]
देवास14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अवंतिका नगर में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन व अन्नकूट के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। अन्नकूट पूजा आचार्य आशुतोष शुक्ल एवं आचार्य अवधेश शुक्ल ने कराया।
इसके बाद समाज के युवक-युवतियों ने अपना अपना परिचय दिया। जिसमें रजिस्ट्रेशन के आधार पर युवक-युवतियों के माता-पिता व परिजन ने बात कर एक दूसरे के परिवार की जानकारी लेकर बच्चों के रिश्तों की चर्चा की। मंच पर से एक स्मारिका का विमोचन किया गया जिसमें युवक युवतियों की परिचय सूची एवं अन्य जानकारी सम्मिलित है। कार्यक्रम में शहर के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं स्थानों से समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंच से 150 से अधिक युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया।
परिचय सम्मेलन में बच्चों काे अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जागृति सेवा संगठन के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सचिव चंद्रशेखर पंडया, कोषाध्यक्ष अजय व्यास, संगठन प्रमुख आशुतोष दुबे एवं अर्चना पाठक (महिला अध्यक्ष), कविता दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन अंशुल व्यास ने कियाl
Source link









