Chhattisgarh

शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर भाजपा युवा नेता राहुल भारद्वाज ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना

रायपुर / शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भाजपा युवा नेता एवं सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर , छत्तीसगढ़ के जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज ने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राहुल भारद्वाज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए। माता रानी की कृपा से हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे, सभी के कष्ट दूर हों और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, नारी सम्मान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पावन अवसर हमें समाज में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और सेवा भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने युवाओं एवं प्रदेशवासियों से अपील की कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की सहायता कर मानव सेवा का संदेश दें।

राहुल भारद्वाज ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि माता रानी सभी प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास हो।

जय माता दी!

Related Articles

Back to top button