शहडोल में काली खप्पर के साथ निकले जवारे: जुलूस निकालकर नदी और तालाबों में किए विसर्जित

[ad_1]
शहडोलएक घंटा पहले
मां जगत जननी की प्रतिमा विसर्जित के बाद गुरुवार शाम जवारे विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। शहर के मुख्य मार्गों में काली खप्पर के साथ जवारा विसर्जन के लिए लोग निकले। इस दौरान काफी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहे।
नवरात्रि पर्व के दौरान घरों और मंदिरों में बोए गए जवारों को निर्धारित विसर्जन स्थलों में हर्षोल्लास के साथ विसर्जित किया गया। कई स्थानों के जवारे नगर के मध्य स्थित मोहन राम तालाब में और कई जगहों के जवारे दियापीपर स्थित सोन नदी में विसर्जित किए गए।
मुख्यालय स्थित विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर, खेर माता मंदिर, बूढ़ी माता मंदिर, पोनांग मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर एवं अन्य शक्तिपीठों से बड़े ही धूमधाम के साथ लोग काली खप्पर नृत्य के साथ जवारे विसर्जित करने निकले।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




