वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है साइंस एक्ज़िविशन – डॉ. कटकवार

- ज्ञानदीप स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं साइंस जीनियस प्रतियोगिता—100 से अधिक मॉडल्स, तीनों स्तरों में शानदार सहभागिता
जांजगीर-चांपा। ज्ञानदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल दिवस l के परिपेक्ष्य में अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में 100 से अधिक विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने के लिए अभिभावकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही।
मूल्यांकन हेतु विज्ञान क्षेत्र में अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ निर्णायक सुशील राठौर, व्याख्याता (डाईट),गोपेश साहू, व्याख्याता (डाइट ),श्रीमती प्रतिमा साहू, व्याख्याता (डा इट ) एवं दीपक कुमार यादव, व्याख्याता (शा. उ.मा.वि. मड़वा) ने प्रतियोगता का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया । उन्होंने सभी वर्गों के मॉडल्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों की प्रस्तुति और विषय-ज्ञान की प्रशंसा की।प्राचार्य डॉ. अखिलेश कटकवार ने कहा
“ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं और उन्हें नई दिशा देते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है।”
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
साइंस जीनियस प्रतियोगिता—बड़ी संख्या में सहभागिता
प्रतियोगिता में विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय भागीदारी रही— पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक स्तर : 60 विद्यार्थी,पूर्व माध्यमिक स्तर : 50 विद्यार्थी,हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर : 44 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए,सभी विद्यार्थियों ने सृजनात्मकता और वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल रूप में प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, रसायन, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान, ऊर्जा, तकनीकी नवाचार और दैनिक जीवन से जुड़े उपयोगी मॉडल मुख्य आकर्षण रहे।
ज्ञानदीप परिवार के सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों को प्रेरित करने, मार्गदर्शन देने और उनकी प्रस्तुतियों को निखारने में स्टाफ की ऊर्जा और सहभागिता सराहनीय रही। पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी—सभी स्तरों पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और बच्चों के जोश ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।




