विदिशा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 5 महिलाएं पकड़ी: भोपाल से नकली घी लेकर बाजार में बेचने जा रहीं थी, सैंपल जांच के लिए भेजा

[ad_1]
![]()
विदिशा29 मिनट पहले
विदिशा रेलवे स्टेशन पर 5 महिलाएं आरपीएफ के हत्थे चढ गई। जब महिलाओं के सामान की चैकिंग की गई तो उनके पास से नकली घी बरामद हुआ। आरपीएफ ने नकली घी की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को मौके पर बुलाया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विदिशा मिलावटखोरों के लिए आसान मिलावट सामग्री बेचने का ठिकाना बनता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला आज देखने मिला जब भोपाल से पांच महिलाएं नकली घी विदिशा के बाजार में बेचने के लिए ट्रेन से आई। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की चैकिंग के दौरान महिलाओं को रोका तो उनके पास टिकिट नहीं थे तो उनकी रसीद बनाई गई। इसी दौरान जब उनके सामान के तालाशी ली गई तो अलग-अलग बर्तनों में नकली घी रखा हुआ था। जव उन्होंने 250 रुपए किलो घी की बात कही तो आरपीएफ के जवानो को नकली घी होने का शक हुआ। आरपीएफ ने इसकी पुष्टि के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पहुंचकर नकली घी होने की बात कही और उसके सैंम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए। इनके पास से पांच बर्तनों से लगभग 50 लीटर घी बरामद हुआ। स्टेशन पर आरपीएफ थाना प्रभारी मंजू महोवे , आरपीएफ उपनिरीक्षक आर के कोशिक और जीआरपी प्रमोद पाटिल ने सयुक्त कार्रवाई की थी। जब आरपीएफ ने महिलाओं से पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि वह भोपाल के बरखेडी की रहने वाली है। उनका काम घी बेचने का है और आसपास के इलाकों में वह घी बेचती हैं। भोपाल से आकर घी विदिशा में बेचने आई थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना ने घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और बताया कि यह डालडा और तेल आदि की सामग्री को मिलाकर घी तैयार किया जाता है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि मिलावटी सरसों तेल और घी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे तेल और घी हृदय रोग और लीवर के रोगों के जनक होते हैं। नकली घी से कोलेस्ट्रॅाल बढ़ेगा। इससे हृदयाघात की संभावना पचास फीसदी ज्यादा हो जाती है
Source link




