Chhattisgarh

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा : छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, CM साय ने जताया शोक, घायलों के इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर घर पहुंचाने के दिए निर्देश

रायपुर, 15 सितम्बर (वेदांत समाचार)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर आज सुबह भीषण बस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की मौत और छह लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा – वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कांकेर और राजनांदगांव जिले के चार श्रद्धालुओं के असमय निधन व छह के गंभीर रूप से घायल होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग, घायलों का समुचित इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button