Chhattisgarh

वरिष्ठ पत्रकार पंकज स्वामी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर । राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार पंकज स्वामी का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित स्तंभकार पंकज स्वामी के निधन का समाचार मिला। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी वरिष्ठ पत्रकार पंकज स्वामी के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि एक निर्भीक कलमकार के तौर पर स्व. स्वामी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके निधन से उत्पन्न शून्य की भरपाई नहीं होगी। देव ने अपने शोक संदेश में स्व. स्वामी के परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त कर मृतात्मा की चिर शांति की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button