लाड़ली लक्ष्मी पथ लिखे जाने का विरोध: विहिप ने सड़क पर पोत दिया सफेद पेंट, कहा- धार्मिक भावनाएं हो रही आहत

[ad_1]

मंडला4 घंटे पहले

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कलेक्ट्रेट के सामने की सड़क पर लाड़ली लक्ष्मी पथ लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर सड़क पर पेंट से लाडली लक्ष्मी योजना लिखवाया था। जिससे आए दिन गुजरने वाले वाहन और लक्ष्मी शब्द को रोंदते हुए जा रहे हैं। इसी बात से आहत होकर वीएचपी ने प्रशासन का विरोध शुरू किया।

नेहरू बाल उद्यान मार्ग का बदला गया नाम

दरअसल, 1 नवंबर को लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया था। इस दौरान जिले में नेहरू बाल उद्यान मार्ग का नाम बदल कर लाडली लक्ष्मी मार्ग रखा गया। इसीलिए तमाम रोड बोर्ड समेत सड़क पर इस नाम को लिखा गया।

वीएचपी के जिला सह मंत्री सोनल बरमन एवं सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा ने मामले पर आपत्ति जाहिर की। उनका कहना है कि लक्ष्मी हमारी आराध्य देवी का नाम है और उसे इस तरह से सड़क पर लिखा गया है जिसके ऊपर से सभी लोग आ-जा रहे हैं। इससे हमारी धर्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है।

लिखे गए शब्द पर किया गया सफेद पेंट

जयदत्त झा ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को फोन कर इसे सुधारने को कहा। वीएचपी के सोनल बर्मन ने इसे लाड़ली लक्ष्मी का अपमान बताया और उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी लिखे हुए शब्दों के ऊपर सफेद पेंट पोत कर विरोध दर्ज कराया। वहीं महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्वेता तड़वे का कहना है कि जिस जगह लाड़ली लक्ष्मी पथ लिखे जाने पर आपत्ति जताई जा रही है। हम उस जगह की लिखावट को साफ करा देंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button