Chhattisgarh

लर्निंग कासल स्कूल का द्वितीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कोरबा। लर्निंग कासल स्कूल का द्वितीय वार्षिक उत्सव को हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर विजय देवांगन ने की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निधि चौरसिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों एवं वर्षभर आयोजित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि नूतन सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने लर्निंग कासल स्कूल को क्षेत्र के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button