राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक: रायसेन में कोविड के बाद गुम हुए बच्चों की जानकारी मांगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- After Kovid In Raisen, Sought Information About Missing Children, Instructions Given To Officials
रायसेनएक घंटा पहले
शनिवार को रायसेन के वन परिसर में बाल अधिकार और संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोविड के बाद गुम हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त की इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे सहित महिला बाल विकास एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि लगातार बच्चों की तस्करी बढ़ रही है। जो चिंता का विषय है। और हमने ऐसे जिलों को चिन्हित किया है। जहां पर लगातार बच्चों की तस्करी हो रही है उन्होंने बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से भी तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग का ऐसा प्रयास है कि बच्चों की तस्करी को प्रभावी तौर पर रोका जा सके और बच्चों को उनकी मूलभूत सुविधाएं मिले देश में अनेक स्थानों पर ऐसी गतिविधियां बढ़ी है। जिससे बच्चे खतरे में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे को अनाथ आश्रम में रखकर नहीं पाला जा सकता 21 देश ऐसे हैं यहां अनाथ आश्रम की व्यवस्था बंद हो चुकी है वहां परिवारों में ही बच्चों को रखा जाता है उन्होंने दो कहानियों के माध्यम से अधिकारियों को बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा पालन पोषण और बेहतर पारिवारिक माहौल मिलना चाहिए अनाथ आश्रम वह जगह नहीं है यहां हर बच्चे को रखा जा सके। इस मौके पर आयोग के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मोर, एसपी विकास कुमार शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Source link




