Chhattisgarh

राजा गुरु बालक दास की 221वीं जयंती पर दिव्य ज्योति छात्रावास में भोजन वितरण

कोरबा। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र एवं प्रातः स्मरणीय राजा गुरु बालक दास जी की 221वीं जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े के नेतृत्व में डिगापुर स्थित दिव्य ज्योति छात्रावास में निवासरत मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को बाबा जी के प्रसाद स्वरूप खीर, पूरी एवं भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रमा सिंह राजपूत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीएल निराला, रवि खूंटे, रघुवंशी सोनी, केएल टंडन, विशाल राम जनजान, परमेश्वर सूर्यवंशी एवं प्रहलाद नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि चंद्रमा सिंह राजपूत ने कहा कि अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े द्वारा लंबे समय से सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे प्रयास समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और समाज को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों को भोजन कराया गया। समिति के सदस्यों ने इस अवसर को सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए गुरु बालक दास जी के आदर्शों को स्मरण किया।

Related Articles

Back to top button