योजनाओं का लाभ पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे: जबलपुर के 805 हितग्राही हुए लाभान्वित; 17.02 करोड़ की राशि का हुआ वितरण

[ad_1]

जबलपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना और मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत आज पात्र हितग्राहियों को चेक प्रदान किए गए। सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह ने दशहरा मैदान रायसेन से सभी हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी। वहीं जबलपुर में भी मानस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जबलपुर के 805 हितग्राहियों को लाभान्वित कर 17.02 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से चेक भी प्रदान किए गए। इस दौरान केन्ट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हितग्राहियों को संकट के समय संबल मिले इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। सरकार अब परिवार का सहारा बन रही है। हर परिवार के साथ हमारी सरकार खड़ी है। और जिन्हें भी अभी लाभ नहीं मिला उन्हें जल्द ही योजनाओं के प्रावधानों के अनुरूप लाभ दिलाया जाएगा।

इस दौरान विधायक विनय सक्सेना, निगमाध्यक्ष रिंकू विज, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, अपर कलेक्टर व निगमायुक्त शेर सिंह मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button