Entertainment

मृणाल ठाकुर ने की ‘वध 2’ की तारीफ, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की परफॉर्मेंस को बताया दिल से बनी

मुंबई। मृणाल ठाकुर ने सराही वध 2 और इसके कलाकारों की मेहनत, जाने क्या कहा,मृणाल ठाकुर ने नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की टीम को अपना सपोर्ट और सराहना दी है। आज फिल्म की रिलीज़ के मौके पर मृणाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल से लिखा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस और पूरी टीम की मेहनत की खुलकर तारीफ की।

कंटेंट-ड्रिवन और दमदार सिनेमा को सपोर्ट करने के लिए पहचानी जाने वाली मृणाल ठाकुर ने फिल्म की कास्ट और क्रू की जमकर तारीफ की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “वध 2 की पूरी टीम को बधाई! सभी की परफॉर्मेंस शानदार थी और हर डिटेल में दिल और मेहनत साफ नजर आ रही थी। कल रिलीज़ हो रही है दोस्तों… जाकर जरूर देखिए!”

वध 2, क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म वध का सीक्वल है, जिसे अपनी मजबूत और पकड़ बनाने वाली कहानी के साथ-साथ खास तौर पर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया था। जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित, और लव रंजन व अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में तेजी से अपनी जगह बना चुकी है।

फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तब नई ऊंचाई पर पहुंच गई जब 2025 में 56वें IFFI में इसका गाला प्रीमियर हुआ, जहां इसे जबरदस्त तालियां मिलीं और एक बार फिर साबित हुआ कि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता भारतीय सिनेमा के सच्चे स्तंभ हैं। लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2, जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसे लव रंजन व अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Articles

Back to top button