Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज जगदलपुर तथा सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11 दिसम्बर गुरुवार को जगदलपुर तथा सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 09:55 बजे पर सिविल लाइन स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 10:00 बजे पर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

11:00 बजे पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम रवाना होंगे। यहां 11:10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ के भव्य उद्घाटन समारोह में वे शामिल होंगे। तत्पश्चात एयरपोर्ट पहुंचकर रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

दोपहर 01:40 बजे रायपुर हेलीपेड पहुंचकर अल्प विराम के बाद 03:00 बजे पर जैजैपुर के धमनी खेल मैदान हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां से वे ग्राम हसौद (जिला सक्ती) के लिए रवाना होंगे।

ग्राम हसौद में मुख्यमंत्री 03:05 बजे से 04:05 बजे तक ‘251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ’ में शामिल होकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलीपेड लौटेंगे और 04:10 बजे पर सक्ती जिले से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

शाम 04:55 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुँचकर मुख्यमंत्री कार द्वारा 05:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शेष समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button