National

मुंबई एयरपोर्ट पर 30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई । राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ‘ऑपरेशन दहाबू ब्लिट्ज’ के तहत मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर नैरोबी से पहुंची 24 विदेशी महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

30 किलो सोना बरामद, करोड़ों की कीमत जांच के दौरान इन महिलाओं के पास से करीब 30 किलोग्राम अवैध सोना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 37 से 38 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे हाल के समय के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलिंग मामलों में से एक माना जा रहा है।

खास ट्रेनिंग लेकर आई थीं ‘कैरियर’ जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार महिलाएं इस नेटवर्क की प्रशिक्षित ‘कैरियर’ थीं। उन्हें सोना छिपाने के अलग-अलग तरीके सिखाए गए थे.सुरक्षा जांच से बचने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई थी .पूछताछ के दौरान कैसे जवाब देना है, इसकी भी तैयारी कराई गई थी.अफ्रीकी कनेक्शन, लंबे समय से सक्रिय नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रैकेट अफ्रीकी देशों से भारत में बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी कर रहा था और काफी समय से सक्रिय था। गिरोह ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया।

मास्टरमाइंड और खरीदारों की तलाश DRI अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड, फंडिंग चैनल और भारत में मौजूद अंतिम खरीदारों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।इस बड़ी कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की गंभीरता को उजागर किया है और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को भी दिखाया है।

Related Articles

Back to top button