मिलिए उस रूद्र से, जिसे राहुल ने दुलारा: पिता-दादा नहीं ले गए, अकेले यात्रा में पहुंचा

[ad_1]

रईस सिद्दीकी । बुरहानपुर8 घंटे पहले

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ रही है। MP में यात्रा की एंट्री के बाद बुरहानपुर में भी राहुल की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई। वे मंच पर एक बच्चे को दुलारते नजर आए।

बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहता हूं… यह सपना है, 5 साल के रुद्र का जो कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सजे स्वागत मंच पर राहुल गांधी के साथ नजर आया। पहली क्लास का छात्र रुद्र ल्हासे बुरहानपुर जिले के उसी बोदरली गांव का रहने वाला है, जहां से बुधवार को राहुल की यात्रा ने मप्र में एंट्री की। स्वागत के दौरान मंच के नीचे खड़े रुद्र को राहुल गांधी ने देखा और मंच पर बुलाकर उसे दुलारा।

मंच से राहुल गांधी ने बच्चे का नाम और उसकी उम्र पूछी। बच्चे ने अपना नाम रुद्र और उम्र 5 साल बताई। फिर राहुल ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?…तो वो बोला- डॉक्टर। यह सुनकर राहुल ने रुद्र का हाथ उठाया और बच्चे के सपने को लेकर बात की। राहुल ने कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है, लेकिन आज के हिंदुस्तान में यह सपना पूरा होना मुश्किल है। दैनिक भास्कर की टीम रुद्र के घर पहुंची, जहां उसकी दादी और मां मिलीं, पढ़िए उन्होंने क्या कहा…

रुद्र बुधवार को पिता के पीछे-पीछे राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके सिर पर राहुल गांधी की तस्वीर वाली टोपी नजर आई। हाथ में उसने कांग्रेस का झंडा थाम रखा था।

रुद्र बुधवार को पिता के पीछे-पीछे राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके सिर पर राहुल गांधी की तस्वीर वाली टोपी नजर आई। हाथ में उसने कांग्रेस का झंडा थाम रखा था।

पहले रुद्र के परिवार के बारे में जान लेते हैं
पहली कक्षा में पढ़ने वाला 5 साल के रुद्र के पिता ईश्वराज ल्हासे सरपंच हैं। मां ऐश्वर्या हाउस वाइफ हैं। मां 12वीं पास हैं, जबकि पिता एमए तक पढ़े हैं। उनका मुख्य व्यवसाय खेती है। रुद्र के चाचा जीवराज बैंक मैनेजर हैं। राहुल के साथ मंच पर आने के बाद अब वह गांव का लिटिल स्टार बन गया है।

राहुल ने पूछा- आपका नाम क्या है
रुद्र ने बताया कि वह गांव में ही पहली क्लास में पढ़ता है। वह मंच के नीचे खड़ा था, तभी राहुल गांधी ने उसे ऊपर आने को कहा। उन्होंने पूछा आपका क्या नाम है। मैंने रुद्र बताया तो पूछा क्या बनना चाहते हो। मैंने कहा- डॉक्टर। रुद्र ने बताया कि राहुल से मिलकर उसे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने अच्छे से पढ़ाई करने को कहा है।

रुद्र गांव में अपने माता-पिता और दादी के साथ रहता है। उनकी आय का मुख्य साधन खेती है।

रुद्र गांव में अपने माता-पिता और दादी के साथ रहता है। उनकी आय का मुख्य साधन खेती है।

मां बोली- राहुल ने बेटे का सपना पूछा, बहुत अच्छा लगा
मां ऐश्वर्या ने बताया कि हमारे गांव में आज राहुल गांधी का आगमन हुआ। गांव में इतने बड़े व्यक्ति आए हैं। कुछ न कुछ जरूर परिवर्तन होगा। वर्तमान में मंहगाई इतनी बढ़ गई है कि गैस सिलेंडर भरवा पाना तक मुश्किल हो रहा है। हमारी आय का साधन खेती है। हमारा माल होता है, हमारी मेहनत होती है, लेकिन हमें कुछ नहीं मिलता। फसल का कोई भाव नहीं मिलता। लागत तक नहीं निकल पाती है। राहुल गांधी यदि पीएम बनें तो हमें बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने हमारे बेटे से उसके सपने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा- क्या बनोगे। बेटे ने कहा- डॉक्टर बनना चाहता हूं। हम अपने बेटे को डॉक्टर बनाएंगे।

रुद्र की दादी सुमित्रा का कहना है कि पोता अकेले ही राहुल की सभा में गया था। उसे नीचे खड़ा देखकर राहुल गांधी ने ऊपर बुलाया था।

रुद्र की दादी सुमित्रा का कहना है कि पोता अकेले ही राहुल की सभा में गया था। उसे नीचे खड़ा देखकर राहुल गांधी ने ऊपर बुलाया था।

दादी सुमित्रा ने बताया कि सुबह रुद्र के पिता और दादा राहुल की सभा में शामिल होने गए थे। रुद्र उठा तो वे नजर नहीं आए। इस पर उसने मां को कहा- जल्दी तैयार कर दाे। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर अकेले ही पहुंच गया। वहां वो नीचे खड़ा था, इस पर राहुल गांधी ने उसे मंच पर बुला लिया।

रुद्र की मां ऐश्वर्या ने बताया कि राहुल ने बेटे से पूछा- क्या बनोगे, उसने डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। हम उसे डॉक्टर बनाएंगे।

रुद्र की मां ऐश्वर्या ने बताया कि राहुल ने बेटे से पूछा- क्या बनोगे, उसने डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। हम उसे डॉक्टर बनाएंगे।

मंच पर रुद्र से राहुल ने यह कहा…
क्या प्लान है तुम्हारा। रुद्र बड़े होकर क्या करना चाहते हो, क्या उम्र है तुम्हारी। देखो… रुद्र पांच साल का है। इधर आओ भैय्या दिखाओ अपना चेहरा इनको। यहां ऊपर आओ। मप्र के युवा हो, दम से हाथ हिलाओ…

स्कूल जाओगे… पढ़ोगे… डॉक्टर बनने की कोशिश करोगे। इसका सपना है कि यह एक दिन डॉक्टर बने। मगर आज के हिंदुस्तान में रुद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता। मैं ऐसे ही नहीं बोल रहा हूं। 70 दिनों से मैं चल रहा हूं। हर कोने में मैं रुद्र जैसे बच्चे और युवाओं से मिला। 5 साल के… 10 साल के… 15-20 साल के… कोई इंजीनियर, कोई डॉक्टर तो कोई वकील बनना चाहता है। सारे के सारे शिक्षा के इंस्टीट्यूट प्राइवेटाइज हो गए हैं।

रुद्र को डॉक्टर बनाना है ताे माता-पिता को जेब से लाखों रुपए निकालने होंगे। बाद में रुद्र को पता चलेगा कि माता-पिता खून पसीना बहाकर शिक्षा तो दिलवा रहे हैं, लेकिन डॉक्टर बनने की जैसे ही घड़ी आएगी, वह डॉक्टर नहीं बन पाएगा। उसे मजदूरी करनी पड़ेगी। ऐसा है आज का हिंदुस्तान। हम ऐसा हिंदुस्तान हम नहीं चाहते हैं। बेरोजगारी का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते हैं।

इस हिंदुस्तान में तीन-चार अरबपति जो सपना देखना चाहते हैं, देख सकते हैं। उसे वे पूरा भी कर लेते हैं। सारी की सारी इंडस्ट्रीज उनके हाथ में है। दिख रहा है। एयरपोर्ट उनके हाथ में… सड़कें उनके हाथ में…टेलीकॉम उनके हाथ में…रेलवे उनके हाथ में…। यह अन्याय का हिंदुस्तान है। हमें न्याय चाहिए।

राहुल गांधी ने मंच के नीचे खड़े पांच साल के रूद्र को अपने पास बुलाया और उसका सपना पूछा।

राहुल गांधी ने मंच के नीचे खड़े पांच साल के रूद्र को अपने पास बुलाया और उसका सपना पूछा।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह साथ चले।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह साथ चले।

बुरहानपुर के बोदरली गांव से भारत जोड़ो यात्रा ने मप्र में एंट्री की। यहां से राहुल की यात्रा अगले पड़ाव की ओर बढ़ी।

बुरहानपुर के बोदरली गांव से भारत जोड़ो यात्रा ने मप्र में एंट्री की। यहां से राहुल की यात्रा अगले पड़ाव की ओर बढ़ी।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग राहुल का स्वागत करने पहुंचे। राहुल से हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग राहुल का स्वागत करने पहुंचे। राहुल से हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।

लोक कलाकार रीना पवार से भी किया सवाल
राहुल ने लोक कलाकार रीना पवार से भी सवाल किए। पूछा- जब यूपीए की सरकार थी तो सिलेंडर का क्या रेट था। तब 400 और अब 12 सौ रुपए। आज पेट्रोल के दाम 100-150 रुपए है। पहले 50 रुपए थे। ये पैसा कहां जा रहा है। तीन-चार उद्योगपतियों की जेब में यह पैसा जा रहा है। खुशी है, एमपी में पहला कदम रखा है। आपके गले मिलेंगे। बातें होंगी। हम 7 घंटे रोज चलते हैं।

आज थोड़ी देर हो गई। हम अपनी बात नहीं रखते। मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों के मन की बात सुनते हैं। दिनभर सुनते हैं। शाम 7 बजे हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस की कार्यकताओं को थोड़ी थकान होगी। आप देखना लाखों लोग, लाखों युवा, बेरोजगार इस यात्रा में शामिल होंगे।

राहुल के स्वागत में लोक कलाकार रीना पवार ने बंजारा नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने 51 मटकी सिर पर रखकर डांस किया।

राहुल के स्वागत में लोक कलाकार रीना पवार ने बंजारा नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने 51 मटकी सिर पर रखकर डांस किया।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें…

MP में राहुल की एक झलक के लिए छतों पर चढ़े लोग

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। सुबह 7 बजे राहुल बोदरली गांव पहुंचे। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे राहुल गांधी का काफिला र‌वाना हुआ था। यहां पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। ​​​​​उनकी आरती उतारी गई। ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। पढ़ें, पूरी खबर…

राहुल बोले- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची। यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव रहा। यहां सुबह 7 बजे राहुल का आरती उतारकर स्वागत किया गया। ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। एमपी में अपने पहले भाषण में ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा। हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पढ़ें, पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button