Chhattisgarh

महासमुन्द पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही

महासमुन्द, 16 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी कपिल चंद्रा के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि दिनांक 15.09.2022 को मुखबिर सूचना पर ग्राम भदरसी आरोपी के खेत के पास आरोपी केजू राम बरिहा पिता शोभाराम बरिहा उम्र 35 वर्ष साकिन भदरसी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से 01. एक गोल्डन कलर की प्लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 05 लीटर , 02. एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 03 लीटर कुल जुमला शराब 08 लीटर कीमती 1600 रूपये को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 191/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु DSP गरिमा दादर, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी ,सउनि जनकलाल पटेल, आरक्षक नुतेन्द्र साहू, मुकेश चौधरी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button