महाकाल लोक का LIVE लोकार्पण देख शिवमय हुआ सागर: 5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया वृंदावन बाग मंदिर, जिलेभर के मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Vrindavan Bagh Temple Lit Up With The Light Of 5100 Lamps, Religious Rituals Held In Temples Across The District
सागर2 घंटे पहले
वृंदावन बाग मंदिर में जलाए गए 5100 दीप।
उज्जैन के महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर मंगलवार को सागर शिवमय हो गया। भगवान भोलेनाथ समेत अन्य मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर में रखा गया। यहां एलईडी के माध्यम से लोगों ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में निर्मित महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान महाकाल के पूजन का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। इस मौके पर वृंदावन बाग मंदिर में 5100 दीप जलाए गए।

दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर।
मंदिर परिसर में जले दीपों से मंदिर जगमगा उठा। यहां का माहौल भक्तिमय था। हर तरफ भगवान भोलेनाथ के जयकारें गूंज रहे थे। लोग धार्मिक गीतों की धुन पर झूम रहे थे। पुजारियों, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित किए।

वृंदावन बाग मंदिर में हुआ लाइव प्रसारण।
विकासखंडों के मंदिरों में हुआ लाइव प्रसारण
जिले में लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान महाकाल के नाम से दीपक रोशन किए। भजन-कीर्तन और पूजा अर्चना की गई। सभी विकासखंड स्तर पर मंदिर में एलईडी के माध्यम से महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम लोगों को दिखाया गया। पूरे जिले के मंदिरों में विशेष सजावट के साथ पूजा-अर्चना की गई। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर सभी मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पंडितों ने जलाए दीप।
जिलास्तर और सभी 11 विकासखंडों के मंदिरों में साफ-सफाई, रंग रोगन के बाद आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। विकासखंडों में एलईडी के माध्यम से बड़े-बड़े मंदिरों को चयनित कर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान लोगों में भक्तिमय माहौल रहा। मुख्य कार्यक्रम में सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महंत वृंदावन बाग पं ब्रजेश, पं. भागवत कृष्ण महराज, पं. रामचरन तिवारी, पं, शिवनारायण तिवारी, पं नवीन बिहारी आदि मौजूद थे।
Source link




