Chhattisgarh

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रायपुर में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, हजारों कार्यकर्ता शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत राजधानी रायपुर में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बस्तर से लेकर सरगुजा तक के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रजनीश तिवारी के साथ कांग्रेस नेत्री प्रशांति सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गुलशन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि एवं ट्रेड यूनियन नेता रामकुमार कौशिक, विनोद कार्स सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button