भुआ बिछिया पहुंचे CM: रोड़ शो के बाद किया चुनावी सभा को संबोधित, बिछिया बाईपास की घोषणा की

[ad_1]
मंडला44 मिनट पहले
शुक्रवार को मंडला जिले के भुआ बिछिया पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और आमसभा में लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री यहां तय कार्यक्रम से 2 घंटे देरी से पहुंचे, इसके बाद उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के दौरान युवा मोर्चा की बाइक रैली उनके आगे आगे रही। हेलीपैड से रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री सभा स्थल तक पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बिछिया बाईपास स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के नाम लेकर उनके लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने केंद्र और राज्य मैं भाजपा की सरकार होने की बात कहते हुए जनता से पूछा कि इस परिस्थिति में यदि बिछिया में कांग्रेस की सरकार बन जाती है तो क्या बिछिया में विकास होगा। उन्होंने बिछिया के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न घोषणाएं की। बिछिया के बाद मुख्यमंत्री मंडला रवाना हुए, मंडला में भी मुख्यमंत्री नुक्कड़ सभा और रोड़ शो करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, शिवराज शाह, विजेंद्र सिंह कोकड़िया सहित स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे।

Source link




