Chhattisgarh

भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ जिला रायपुर शहर द्वारा कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

रायपुर/ जिला शहर रायपुर मछुआरा प्रकोष्ठ ने कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। बड़े ही हर्ष का विषय है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमारी रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश मूणत द्वारा विशाल भव्य एवं दिव्य कावड़ यात्रा मारुति मंगलम मंदिर गुढ़ियारी से महादेव घाट रायपुर तक निकाली गई। जिसमें रायपुर की पूरी जन सैलाब उम्र पड़े थे।

विभिन्न प्रकार की झांकियां से कावड़ यात्रा अपने आप में भव्य एवं दिव्य बन गया था। इस भव्य एवं दिव्य कावड़ यात्रा में प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर क्षेत्र की सभी माननीय विधायकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता कावड़ यात्रा में शामिल हुए।


अलग-अलग स्थान पर कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आमा पारा चौक में मछुआरा प्रकोष्ठ जिला रायपुर शहर के संयोजक मन्नू धीवर के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा का स्वागत पूजा अर्चन कर पुष्प वर्षा, फल वितरण, पानी का पाउच, चॉकलेट टॉफी बाटकर किया गया।


उक्त कार्यक्रम में मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गण शामिल हुए। मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक श्रीमती प्रेमलता निषाद, श्रीमती संगीता निषाद जी प्रदेश आमंत्रित सदस्य, जिला संयोजक मन्नू धीवर, जिला सहसंयोजक श्रीमती अंजू मटियारा, जिला सहसंयोजक श्रीमती रीना निषाद, संतोष धीवर जिला सहसंयोजक, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता धुरंधर, उपकोषाध्यक्ष विनोद निषाद, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती देविका निषाद, पूरा कार्यक्रम का प्रभारी विशेसर बाघमार एवं दिनेश मटियारा जी, श्रीमती प्रेमिन निषाद, श्रीमती गीता निषाद, श्रीमती भारती निषाद, गंगा, अजय फूटान आदि मछुवारा प्रकोष्ठ के सदस्य गण बहुत अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button