भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस क्रम में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान एवं चिकित्सा परामर्श शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में चिकित्सा प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




