Sports

भारत में खेलने आएगी पाकिस्तान की टीम, सरकार ने दी इजाजत

नई दिल्ली,14 सितंबर : क्रिकेट में भारत की टीम ना तो पाकिस्तान जाती है और ना ही पाकिस्तान की टीम भारत आती है लेकिन हॉकी में सीन कुछ अलग ही देखने को मिलने वाला है. पंजाब के सीएम भगवंत मान का दावा है का पाकिस्तान की टीम मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए आएगी. भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार की ही नीति है कि बाइलेट्रल सीरीज के अलावा हर टूर्नामेंट में भारत की टीम पाकिस्तान से खेलेगी. एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली है जिसमें भारत-पाकिस्तान के अलावा चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया हिस्सा लेंगे और ये जालंधर और मोहाली के हॉकी स्टेडियमों में खेली जाएगी. टूर्नामेंट से अगर कोई टीमें हटीं तो बांग्लादेश और ओमान की टीम भी रिजर्व में हैं.

भारत खेलने आएगा पाकिस्तान: मान
भगवंत मान से जब पाकिस्तानी टीम के भारत आने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मल्टीनेशन टूर्नामेंट में कोई समस्या नहीं हैं, सिर्फ बाइलेंट्रल सीरीज में ही भारत-पाकिस्तान नहीं खेलेंगे.’ खेल मंत्रालय ने भी ये बात कही थी कि भारतीय टीम को मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोका जाएगा, इसमें ओलंपिक चार्टर का पालन होगा. हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान ने पिछले साल तमिलनाडु में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद ये फैसला लिया गया था.

हॉकी इंडिया ने पाकिस्तान से अच्छे संबंध बताए
भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी संघों के बीच अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा, ‘आपने गौर किया होगा कि जब भी मैं जाता हूं, अगर भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा देती है, तो मैं सबसे पहले पाकिस्तानी टीम से मिलता हूं. पाकिस्तानी खिलाड़ी भी मुझे काफी सम्मान देते हैं.’ हालांकि क्रिकेट में इसकी उलट तस्वीर ही देखने को मिलती है. महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ही नहीं ली. अब इस घटना के अगले ही दिन यानि 14 सितंबर को पाकिस्तान के भारत आने की खबर की पुष्टि हुई है. ये तो सच में कमाल ही है.

Related Articles

Back to top button