भाभी के साथ देवर ने किया रेप: पहले भाभी की वीडियो बनाई फिर वायरल करने की धमकी देकर तीन बार किया बलात्कार

[ad_1]

मुरैना6 घंटे पहले

मुरैना में एक महिला के साथ उसके देवर ने बलात्कार कर डाला। इतना ही नहीं उसने तीन बार उसका बलात्कार किया। इसी दौरान उसने भाभी की अश्लील वीडियो बना लीं तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर बोला कि तुमने भैया के खिलाफ जो दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है, उसे वापस लो, नहीं तो तुम्हारे वीडियो वायरल कर दूंगा।
बता दें, कि महिला मुरैैना की गली नंबर-3 जीन गली में रहती है। एक साल पहले 26 मई 2021 को उसकी शादी हुई। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराल वालों के तानों से तंग आकर महिला ने पति व उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद 27 अगस्त 2022 को महिला खजुराओ एक्सप्रेस से अपने पिता के घर सूरत जाने के लिए ग्वालियर गई और ग्वालियर से सूरत जाने के लिए शाम 5:15 बजे ग्वालियर से पूना जाने वाली ट्रेन में बैठने वाली थी। उसी समय उसके देवर ने उसे दोपहर 3:6 पर फोन किया तथा कहा कि, मैं तुमसे ग्वालियर मिलने आ रहा हूं। तुम स्टेशन पर ही रुकना। तुमसे बात करनी है और तुम सूरत मत जाना। देवर की बात मानकर महिला रुक गई। शाम 4 बजे उसका देवर आ गया तथा वह महिला से बोला कि भाभी यहां बात सही ढंग से नहीं हो सकती है, कहीं एकांत में चलते हैं। उसके बाद वह महिला को अपनी स्कूटी पर बैठालकर एक होटल में गया तथा वहां उसे कुछ खाने-पानी को दिया। उस कोल्डड्रिंक व खाने में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे खाकर महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला होटल के कमरे से बाहर निकलने लगी तो देवर ने उसके जबरन पलंग पर पटक दिया और उसके साथ बलात्कार कर डाला। अपनी भाभी का बलात्कार करने के बाद देवर ने भाभी के अश्लील वीडियो बनाए और उसे होटल में ही छोड़कर चला गया। होश में आने पर महिला होटल से बाहर चली गई।
दूसरी बार किया बलात्कार
अपने साथ बलात्कार होने के बाद महिला ने 28 अगस्त 2022 का दूसरी बार सूरत जाने के लिए रिर्जवेशन कराया। इसी बीच महिला के उसी देवर का फोन फिर से आया और बोला कि तुम मुझसे मिल लो। उसने महिला को डेढ़ बजे कोर्ट रोड पर बुलाया और वहां से अपनी स्कूटी पर बैठालकर अपने दोस्त के घर ले गया। वहां उसने उसे उसके आपत्तिजनक हालत में खींचे गए वीडियो दिखाकर ब्लेकमेल किया और फिर उसके साथ दोबारा बलात्कार किया। उसके बाद शाम 4 बजे उसने उसे छोड़ दिया। महिला ट्रेन पकड़कर सूरत अपने पिता के घर चली गई।
तीसरी बार किया बलात्कार
महिला के पिता के घर जाने के बाद देवर बार-बार फोन करके उसे उसकी खींची गई वीडियो की धमकी देकर ब्लेकमेल करता रहा। साथ ही यह भी कहता रहा कि भैया तुम्हारा साथ नहीं देते हैं तो कोई बात नहीं, मैं तुमसे शादी करके तुम्हें अपनी पत्नी बनाकर रखूंगा। देवर की बातों में आकर महिला 2 नवंबर 2022 को फिर मुरैना वापस आ गई। देवर स्टेशन पर ही मिल गया। वह उसे लेकर अपने दोस्त के घर सुबह 11 बजे लेकर पहुंचा। वहां उसने फिर से महिला के साथ बलात्कार किया और उसके बाद 12 बजे छोड़ दिया। उसके बाद महिला अपनी ससुराल न जाकर मामा के यहां चली गई।
केस वापस लेने की दे रहा धमकी
महिला ने बताया कि अब उसका देवर उसे यह कहकर ब्लेकमेल कर रहा है कि तुम भैया पर लगा दहेज का केस वापस ले लो, नहीं तो तुम्हारे आपत्तिजनक हालत में खींचे गए वीडियो वायरल कर देंगे।
एसपी ने भेजा महिला थाने
पूरा मामला सुनने के बाद एसपी आशुतोष बागरी ने महिला को महिला थाने भेज दिया है। जहां उसके मामले की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button