भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने बी.डी. शर्मा, क्षेत्रभर से मिल रही बधाइयाँ

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के कोरबा जिला संयोजक पद पर बृजेंद्र धर शर्मा (बी.डी. शर्मा) की नियुक्ति होने पर क्षेत्र भर में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बी.डी. शर्मा लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी तथा सहकारिता से जुड़ी योजनाओं और भाजपा की नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। साथ ही सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए भी वे सक्रिय पहल करेंगे।
जिला संयोजक बनाए जाने पर बी.डी. शर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें सौहार्दपूर्ण शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।



